प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह केरल पहुंचे। प्रधानमंत्री वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ितों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी राहत शिविर में जाएंगे, जहां वर्तमान में पीड़ित रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम ने अस्पताल का भी दौरा किया जहां पीड़ितों का इलाज चल रहा है। 

केरल पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। पीएम मोदी के साथ सीएम पिनाराई विजयन भी मौजूद थे। उन्होंने पुंचिरिमट्टम, मुंडक्कई और चूरलमाला के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।

पीएम मोदी ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्हें बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायनाड में भूस्खलन के पीड़ितों से मिलने और बातचीत करने के लिए राहत शिविर पहुंचे। 

भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की मौत 

30 जुलाई को वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कई में तेज बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था। इस आपदा में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *