प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम

भोपाल । भोपाल के प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम होगा। इसके लिए डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। शुक्रवार को मंत्री विश्वास सारंग ने मेट्रो, जिला प्रशासन, पुलिस, बिजली कंपनी और नगर निगम के अफसरों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, फ्लाईओवर ब्रिज का काम 8-9 महीने में कंप्लीट करेंगे। कॉ-ऑर्डिनेशन के लिए एक टीम बनाई है। इसके बाद भोपाल रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
मंत्री सारंग के साथ महापौर मालती राय भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया, प्रभात चौराहे पर मेट्रो ब्रिज और आरओबी प्रस्तावित है। इसके काम के लिए आज दौरा किया है। इससे नए भोपाल और भेल के लोगों को राहत बड़ी मिलेगी। वे रेलवे स्टेशन तक आसानी से पहुंच जाएंगे। इस क्षेत्र के लिए भी यह ब्रिज फायदेमंद साबित होगा।
मंत्री सारंग ने बताया, अभी प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक जाम होता है। इसलिए यहां डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज बनेगा। यह थ्री टियर होगा। यानी, नीचे की सडक़ पर गाडिय़ां दौड़ेंगी। फ्लाईओवर ब्रिज से भी ट्रैफिक गुजरेगा। इसके ऊपर से मेट्रो चलेगी।
मंत्री सारंग ने बताया, 8 से 9 महीने में फ्लाईओवर बनाएंगे। फिर मेट्रो भी इस रूट पर आएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय करेगी। ताकि, काम समय पर हो सके। इस ब्रिज को सरकार करीब 11 महीने पहले मंजूरी दे चुकी है। अब काम की शुरुआत होगी। मंत्री सारंग ने निरीक्षण में काम जल्दी कराने पर जोर दिया। जानकारी के अनुसार- प्रभात चौराहे पर बनाए जाने वाले ब्रिज पर करीब 44.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये 650 मीटर लंबा और 19 मीटर चौड़ा होगा।

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *